फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wall under construction fell, old man died

Jalaun News: निर्मांणाधीन दीवार गिरी, वृद्ध की दबकर मौत

Sat, 10 Jun 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wall under construction fell, old man died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़। आंधी व बारिश के चलते नमामि गंगे योजना से बन रही निर्माणाधीन दीवार गिर गई। जिससे दीवार के पास बारिश से बचने को बैठा वृद्ध दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल काॅलेज उरई पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेंढर थाना क्षेत्र के करहियापुर गांव में नमामि गंगे योजना के तहत टंकी का निमार्ण कराया जा रहा है। जिसके लिए बने कमरे की दीवार शुक्रवार की दोपहर आई तेज आंधी व बारिश से गिर गई। जिससे गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्ध सुखू बरार दब गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और वृद्ध को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी भाग्यवती पुत्र प्रेमसुंदर व राकेश ने बताया कि वृद्ध जानवर चरा रहा था। आंधी पानी से बचने के लिए वह दीवार के सहारे खड़ा हो गया था। उसी समय दीवार गिरने से वह दब गया। उसकी मौत से पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव का कहना है कि आंधी पानी से बचाव के लिए वृद्ध निर्माणाधीन भवन में दीवार के किनारे बैठ गए थे। बीम न होने से दीवार गिर गई है। जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article