फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   wait three months

वाहनों के फर्राटा भरने को अभी 3 माह का इंतजार

Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
wait three months
कालपी। धीमी गति की वजह से ओवरब्रिज का निर्माण 28 फरवरी तक नहीं हो सकेगा। हाईवे अथॉरिटी के अफसरों का कहना है कि बरसात की वजह से 10 से 15 दिन काम बंद था। अधूरी फोरलेन की सर्विस रोड व ओवरब्रिज का काम 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। लिहाजा हाईवे पर वाहनों के फर्राटा भरने में अभी तीन माह का समय और लगेगा।
विज्ञापन

कालपी के हाईवे पर डेढ़ साल से सर्विस लेन और ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, ताकि कानपुर और झांसी से आने वाले वाहनों को भीषण जाम व सड़क हादसों से निजात दिलाई जा सके। ओवर ब्रिज में तीन अंडर पास भी बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो 80 से 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। हाईवे अथॉरिटी के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी का कहना है कि हाईवे पर वाहनों का लोड अत्याधिक है। इससे भी काम प्रभावित हो रहा है, अच्छी बात यह है कि काम बंद नही हुआ है। प्रयास किया जाएगा कि अप्रैल तक ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन

15 साल की समस्या से मिलेगी निजात
कालपी हाईवे की समस्या दो चार महीने नहीं बल्कि पंद्रह साल पुरानी है। कानपुर और झांसी से आने व जाने वाले वाहनों को रास्ते में कहीं जाम नहीं मिलता, लेकिन कालपी में ऐसा भीषण जाम मिलता है कि मिनटों की दूरी तय करने में कभी घंटों तो कभी कभी पूरी रात बीत जाती है। जाम के अलावा ट्रकों व बसों की चपेट में आकर घायल व मृतकों की संख्या भी इन 15 सालों में 500 के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के प्रयास को मिला धर्मगुरुओं का साथ
वर्षों पुरानी जाम की समस्या को खत्म कराने की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने की थी। लोग कब्जे हटाने को तैयार नहीं थे। रास्ते में मंदिर और दरगाह भी समस्या बन रहे थे। इस पर डीएम ने हिंदू और मुस्लिम दोनों के धर्मगुरुओं को साथ लिया और क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें राजी कर धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित कराया। इसके बाद सर्विस लेन व ओवरब्रिज निर्माण शुरू हो सका।

सीएम दफ्तर की नजर, आ सकते हैं गडकरी
हाईवे अथॉरिटी के जनसंपर्क अधिकारी डी एन तिवारी ने बताया कि कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय व सीएम कार्यालय से रोजाना प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। इससे स्पष्ट है कि शासन भी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर गंभीर है। सब कुछ समय पर रहा तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ओवरब्रिज व सर्विस लेन का उद्घाटन करने अप्रैल या मई में आ सकते हैं।
एक नजर में हाईवे व ओवरब्रिज
निर्माणाधीन हाईवे 1.77 किमी
निर्माणाधीन ओवरब्रिज 0.77 किमी.
स्वीकृत बजट- 42 करोड़
अंडरपास - 03
भारी वाहनों का आवागमन रोजाना 2000
हल्के वाहनों का आवागमन रोजाना 3200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed