फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wah ri police, report on the husband and son of the plaintiff

वाह री पुलिस, वादी के पति व बेटे पर ही रिपोर्ट

Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wah ri police, report on the husband and son of the plaintiff
कोंच। जिले की पुलिस अपराध व अपराधियों पर शिकंजा करने के लिए कितनी सजग है इसकी बानगी कोंच कोतवाली में देखने को मिलती है। जहां पर शनिवार को महिला ने एक तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगा तहरीर दी थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर रविवार को मामले में पुलिस ने उल्टे ही वादी महिला के पति व बेटे के खिलाफ ही तांत्रिक के साथ मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि कोतवाली पुलिस तांत्रिक को बचाना चाहती है। मामले को लेकर वह सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देंगी। वहीं पुलिस के आला अधिकारी जानकारी कर कार्रवाई की बात कर रहे है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था एक तांत्रिक ने अपने गुरु व एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके साथ ही महिला के परिजन व अन्य ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में पुलिस जल्द कार्रवाई की बात कह रही थी, पर रविवार को अचानक पुलिस ने वादी महिला के पति व पुत्र पर ही तांत्रिक से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने का कहना है कि तांत्रिक के बेटे रमेशचन्द्र कुशवाहा की तहरीर पर महिला के पति व पुत्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। तांत्रिक के साथ इन लोगों व ग्रामीणों ने मारपीट की थी, उसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की बात को पुलिस टाल रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला मारपीट का है, दुष्कर्म की बात गलत है। वहीं सीओ शीशराम सिंह कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला का आरोप है कि पुलिस तांत्रिक को बचा रही है और दबाव बनाने के लिए उसके बेटे व पति पर फर्जी मुकदमा लिखा है। वह मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed