फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Voter is one and name is in voter list of both Jhansi and Jalaun districts

Jalaun News: वोटर एक और झांसी और जालौन दोनों जिलों की मतदाता सूची में नाम

Wed, 27 Aug 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Voter is one and name is in voter list of both Jhansi and Jalaun districts
उरई। एक परिवार के दो सदस्यों का नाम झांसी और जालौन दोनों जिलों की मतदाता सूची में दर्ज है। एक सदस्य झांसी के चिरगांव में कोटेदार भी है। परिवार का कहना है कि वह इस समय चिरगांव में रह रहे हैं। यही मतदान भी करते हैं।
विज्ञापन

जालौन के कैलिया बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद राज अली और आरिफ अली पुत्र स्व. इस्तयाक अली जालौन जिले के अलावा झांसी में भी मतदाता हैं। इनका नाम झांसी के चिरगांव कस्बे के बजरियापुरा की भी मतदाता सूची में शामिल है। मोहम्मद राज अली वहां पर कोटे की दुकान भी संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों जिलों के निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता सूची में इनके नाम की पुष्टि करते हुए मुहर लगाकर प्रमाणित भी किया है। ऑनलाइन मतदाता सूची में भी इनका नाम दो जगह दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इनके पास अन्य कागज भी डबल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हमारे पिता जालौन में रहकर कामकाज संभालते थे। साल 2023 में उनके इंतकाल के बाद जालौन की मतदाता सूची से नाम कटवाने की प्रक्रिया नहीं हो पाई। हम लोग अब चिरगांव में ही रहते हैं और मतदान भी वहीं करते हैं।

- अरसद अली, निवासी चिरगांव
-----
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अगर ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते हैं तो उनकी संबंधित बीएलओ से जांच कराकर कार्रवाई की जाती है।
- संजय कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed