{"_id":"6024283e8ebc3ee92a06f99b","slug":"vitti-jankari-di-orai-news-knp611097817","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय साक्षरता शिविर दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय साक्षरता शिविर दी गई जानकारी
विज्ञापन
आटा में शिविर में मौजूद छात्र छात्राएं
- फोटो : ORAI
आटा। इंडियन बैंक शाखा अकबरपुर इटौरा द्वारा इंटर कालेज इटौरा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। जिसमें विषय विशेषज्ञ सहित अन्य बैंक अधिकारियों किसानों, महिलाओं तथा खाता धारकों को वित्तीय सावधानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा ऋण का सदुपयोग करने को कहा।
रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा आम जनमानस को वित्तीय साक्षरता जागरुकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसीक्रम में बुधवार को अकबरपुर इटौरा स्थित इंडियन बैंक की शाखा द्वारा इंटर कालेज इटौरा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक अनुपम गुप्ता ने ग्रामीणों को बताया कि बैंक कभी आपका खाता नंबर या अन्य कोई पासवर्ड नहीं पूछता, यदि उस तरह की कोई भी फोन काल आए, तो कभी भी कोई जानकारी न दें, वित्तीय साक्षरता सलाहकार कैलाश खरे ने बताया कि डिजिटल लेन-देन पूर्णत: सुरक्षित है, बस सावधानी रखने की जरूरत है। अपना एटीएम कार्ड किसी को न दें। किसी भी जानकारी के लिए बैंक की शाखा से संपर्क करें या हेल्प लाइन नंबर पर फोन करें। वही शाखा प्रबंधक अभय शुक्ला ने कई बीमा योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर इंटर कालेज इटौरा के प्रबंधक वीरेंद्र पांडे, प्रधानाचार्य अरविंद पांडे, शालू महाराज, चिंटू प्रणामी, शकील मुहम्मद, दिवाकर चतुर्वेदी, संतोषी, प्रजापति आदि उपस्थित रहे।