{"_id":"5904de2a4f1c1b9b09c0cdec","slug":"vishwajeet-enhances-district-s-strength-in-jee-mens","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस में विश्वजीत ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस में विश्वजीत ने बढ़ाया जिले का मान
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
विश्वजीत की मां मुंह मीठा कराती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेंस की परीक्षा में जिले के होनहारों ने भी सफलता अर्जित की है। दावे के मुताबिक शहर निवासी विश्वजीत अग्रवाल ने जेईई मेंस में जिले ही नहीं, यूपी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बेटे की इस कामयाबी पर माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं। पास पड़ोस के लोग भी विश्वजीत के घर बधाई देने के लिए पहुंच गए। इतना ही नहीं, सगे संबंधियों और मित्रों ने भी फोन पर विश्वजीत को कामयाबी पर बधाई दी।
विज्ञापन
शहर निवासी राकेश अग्रवाल के पुत्र विश्वजीत अग्रवाल ने आईआईटी जेईई मेंस में परीक्षा दी थी। 27 अप्रैल को जब परिणाम आया तो उसमें विश्वजीत को बड़ी सफलता मिली। पिता राकेश का दावा है कि बेटे ने यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया है तो वहीं, पूूरे देश में विश्वजीत का पांचवां नंबर है। बेटे की इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है। मेधावी विश्वजीत ने बताया कि उसने 16 घंटे से भी ज्यादा पढ़ाई की।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि आज उसने अपने मुकाम को हासिल कर लिया है। बतौर विश्वजीत पुराने गानों को सुनना, क्रिकेट खेलना उसका शौक है। विश्वजीत ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राकेश, मां रंजना और बाबा नंदकिशोर अग्रवाल को दिया। विश्वजीत के भाई आदित्य अग्रवाल ने अपने छोटे भाई की सफलता पर खुशी जाहिर की। वहीं, शहर की सुपरविजन इंस्ट्ीयूट द्वारा पिछले सत्र में कराए गए टेलेंट हंट के लिए चुने गए पांचों छात्रों का आईआईटी मेंस में चयन होने पर खुशी जताई। फाउंडर शैलेंद्र, शशांक दीक्षित ने छात्रों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
फोटो सहित-25-छात्रा तसलीम खातून।
फोटो नंबर-26-छात्र गोपाल कोष्ठा
तसलीम और गोपाल ने भी बाजी मारी
जालौन। आईआईटी मेन्स 2017 की परीक्षा में नगर के एमएल कान्वेंट विद्यालय के दो बच्चों ने सफलता अर्जित नगर व विद्यालय का नाम रोशन किया।
नगर के विद्यालय एमएल कान्वेंट के छात्र गोपाल कोष्ठा व छात्रा तसलीम खातून ने आईआईटी मेन्स 2017 परीछा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक हरीकृष्ण गुप्ता ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता, अध्यापक शिवानन्द श्रीवास्तव, श्यामानन्द त्रिपाठी, अवधेश, शालनी गुप्ता आदि ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।