{"_id":"6616dbae9cdb96e8c401286b","slug":"viral-and-diarrhea-patients-increased-due-to-change-in-weather-orai-news-c-224-1-ka11004-113300-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बदले मौसम में वायरल और डायरिया के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बदले मौसम में वायरल और डायरिया के मरीज बढ़े
Thu, 11 Apr 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
उरई। मौसम में चल रहे बदलाव के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डायरिया की मरीजों में हर वर्ग के लोग है, जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। वैसे तो ओपीडी में रोजाना 1200 से अधिक मरीज आ रहे हैं, लेकिन इसमें वायरल और डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।
मौसम में बदलाव है। तेज धूप और खानपान में लापरवाही से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल हो या सीएचसी, पीएचसी या फिर से प्राइवेट अस्पताल सभी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती संख्या देखकर चिकित्सक भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। होली के बाद मौसम में आए बदलाव से तेज धूप के चलते तापमान बढ़ता जा रहा है। बुखार, वायरल और डायरिया की चपेट में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
सीएमएस डॉ. जगजीवन राम का कहना है कि यह मौसम स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। बीमार होने से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गला खराब, बुखार, कमजोरी, खुजली आदि बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिन में तेज धूप और अचानक प्यास बुझाने के लिए लोग ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक आदि पीने लगे है। इससे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
....................
1,228 मरीजों में सात को किया भर्ती
बुधवार को 618 पुरुष, 410 महिलाएं, 199 बच्चों समेत 1228 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें सात की हालत खराब होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। इसमें नया पटेलनगर निवासी अंजली (23), प्रेमनगर निवासी प्रभा (45), आलम खान (5), नया पटेलनगर निवासी तनिष (7), सुशीलनगर निवासी आशु (9), बघौरा निवासी कृष्णा (9) को उल्टी दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जबकि कुछ मरीजों को दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई।
यह सावधानीबरतें
-घर में पानी को उबालकर ठंडा कर पीए
-तेज धूप से बचने की जरूरत है
-चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा का सेवन करें
-खुले फल आदि का सेवन न करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अप्रैल माह में जिला अस्पताल में आए मरीजों का ब्योरा
तारीख कुल मरीज
1 अप्रैल 1,741
2 अप्रैल 1,558
3 अप्रैल 1,446
4 अप्रैल 1,342
5 अप्रैल 995
6 अप्रैल 1.234
7 अप्रैल 120
8 अप्रैल 1,534
9 अप्रैल 1,137
10 अप्रैल 1,228
-- -- -- -- -- -- -- -- -