फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers upset over the poor condition of Siddhpura-Sundarpura road

Jalaun News: सिद्धपुरा-सुंदरपुरा मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान

Sun, 07 Jun 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over the poor condition of Siddhpura-Sundarpura road
रामपुरा। विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत सिद्धपुरा के मजरा सुंदरपुरा को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार वर्षों पूर्व निर्मित डामर सड़क की न तो समय पर मरम्मत कराई गई और न ही इसके पुनर्निर्माण की कोई ठोस पहल हुई। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण अथवा मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में मतदान बहिष्कार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क का सर्वेक्षण कराकर जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि संबंधित सड़क जिला पंचायत के अंतर्गत आती है, जिसके कारण निर्माण कार्य में तकनीकी बाधाएं रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उच्चाधिकारियों से चर्चा कर सड़क के पुनर्निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed