{"_id":"60b525e08ebc3e29b9092db6","slug":"villagers-raised-slogans-for-water-orai-news-knp6314880198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए परेशान ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए परेशान ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
माधौगढ़। सूपा गांव में पानी संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का संकट अधिकारियों की लापरवाही से है। यदि पानी की टंकी का वाल्व सही करा दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
तहसील क्षेत्र के बीहड़ स्थित सूपा गांव में जल निगम ने आठ लाख की लागत से सन 2007 में टंकी का निर्माण कराया गया। इस टंकी से पानी के लिए 180 लोगों ने कनेक्शन लिए हैं। उपभोक्ता राजा सिंह, मनोज तिवारी का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सिर्फ 50 उपभोक्ताओं को पानी ही मिल पा रहा है।
रामऔतार, रामकेश, बलराम आदि का कहना है कि वाल खराब होने से टंकी पूरी नहीं भर पाती है। जगह-जगह लीकेज होने से पानी निकल जाता है। उपभोक्ता पिंटू, ओमकार, वैभव आदि का कहना है कि तहसील दिवस से लेकर उच्चाधिकारियों तक इस मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी देखने तक नहीं आया।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में पानी के लिए मारामारी मची है, फिर भी जल निगम के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। इसी से खफा होकर उपभोक्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना है कि जल्द टंकी ठीक नहीं कराई गई तो तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे।