फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers of Jaisarikalan shouted

जैसारीकलां के ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Sat, 17 Apr 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Jaisarikalan shouted
जैसारी कलां में नारेबाजी करते लोग - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। कोरोना संक्रमण को लगातार बढ़ रहे प्रकोप को लेकर जिला पंचायत जैसारीकलां के कई गांवों के बाशिंदों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है, दूसरी तरफ पंचायत चुनाव कराया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का अंदेशा है। उन्होंने पंचाचत चुनाव फिलहाल स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जैसारी जिला पंचायत क्षेत्र के चिल्ली, अजनारी, मुहाना, डकोर, कहटा, टिमरों, जैसारी खुर्द, जैसारी कलां, बरसार आदि गांवों के प्रभुदयाल राजपूत, गयाप्रसाद, घनश्याम कुशवाहा, कल्लू, दिलीप सिंह, मनीराम, मुकेश, मलखान, भगवानदास, विनोद, संदीप, ज्ञानसिंह, आदि ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि परीक्षा व अन्य जरूरी कामों की तरह पंचायत चुनाव भी स्थगित किए जाए। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत चुनाव जारी रहते है तो वह मतदान करने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा, जिला मंत्री नरेश निरंजन ने राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजकर महिला शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। संघ ने कहा कि जिन महिला शिक्षकों के बच्चे तीन साल से कम आयु के है और उनके पति की भी चुनाव ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसी महिला शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बाबत अपर चुनाव आयुक्त ने निर्देश भी जारी कर दिया है लेकिन जिले में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। उन्होंने महिला शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed