फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers held hostage the JE of the electricity team who was checking

Jalaun News: चेकिंग कर रही बिजली टीम के जेई को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers held hostage the JE of the electricity team who was checking
रामपुरा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही बिजली विभाग की टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। केबल काटने का आदेश देने पर ग्रामीणों ने जेई के साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई को छुड़वाया। आरोप है कि ग्रामीणों ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

रामपुरा बिजली विभाग के जेई सुमित सनोरिया मंगलवार को टीम के साथ फतेहपुरा गांव में बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। टीम ने करीब सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। कर्मचारियों को केबल काटने के निर्देश दिए। इस पर ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के लोगों ने जेई को उनकी गाड़ी से बाहर खींचकर बंधक बना लिया। सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। कुछ कर्मचारी वहां से निकले और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और जेई को छुड़वाया। जेई ने थाना पुलिस को गांव के ही कल्लू व दीपक सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ माधौगढ़ राम सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कल्लू व दीपक का कहना है कि जब टीम उनके घरों में पहुंची तो वह घर में नहीं थे। घर में केवल महिलाएं थी। टीम सीधे अंदर पहुंच गई और जेई उनसे अभद्रता करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे और फिर दोनों ओर से मारपीट हुई है। उन्होंने बंधक नहीं बनाया है और न ही कागजात फाड़े हैं।

अवर अभियंता सुमित सनोरिया ने कहा कि ग्रामीण दर्जनों की संख्या में जब उनके साथ अभद्रता करने लगे, तो टीम के सदस्य वहां से जान बचाकर निकल गए थे। वह बकायेदारी वसूलने के लिए गए थे, इसलिए वह सुरक्षा कर्मियों को नहीं ले गए थे। फतेहपुरा प्रधान अवनीश कुमार ने कहा कि घटना के वक्त गांव में नहीं थे, उन्हें सिर्फ जानकारी मिली है। घटना के बारे में पूरी तरह पता नहीं है, इसलिए अभी कुछ कह नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed