{"_id":"64ab01a158abc11dee0a26f4","slug":"villagers-demonstrated-for-the-demand-of-road-construction-orai-news-c-224-1-ori1001-379-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 10 Jul 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दस दिन में सड़क निर्माण शुरु न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
फोटो-4-कर्मचारी शिक्षक नेता के संग सड़क निर्माण की मांग करते ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। महेवा संपर्क मार्ग से ब्लॉक कार्यालय जुड़ा है। बरसात के समय यह मार्ग कीचड़ एवं दलदल से भर जाता है जिससे लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या को लेकर रविवार को लोकतंत्र सेनानी एवं शिक्षक कर्मचारी मोर्चा के नेता लालसिंह चौहान ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया।
लोकतंत्र सेनानी लालसिंह चौहान ने कहा कि महेवा चौराहे से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक पूरा मार्ग उखड़ चुका है। जिसके निर्माण के लिए कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी से अनुरोध किया जा चुका है लेकिन इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। जिसे लेकर उन्होंने आसपास के ग्रामीणों के साथ महेवा रोड पर धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर दस दिन में सड़क मार्ग का निर्माण शुरु नहीं कराया गया तो जिले स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि ब्लॉक कार्यालय से 59 ग्राम पंचायत के अलावा पीएचसी एवं इंडियन बैंक से संबंध हैं। जिसमें से अगल बगल के ग्रामीणों के लोगों के अलावा कई जनप्रतिनिधियों एवं लोगों का आना जाना रहता है। बारिश के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोग फिसल कर गिर जाते हैं। ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अप्रैल-मई में लोक निर्माण विभाग के एक ठेकेदार के द्वारा सीसी मार्ग निर्माण कराने की तैयारी की थी लेकिन वह भी काम छोड़कर चला गया। इस दौरान गंभीर सिंह, कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, पप्पू, राजबहादुर, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।