फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers created ruckus in the Collectorate in protest against the murder of a youth.

Jalaun News: युवक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा

Fri, 10 Apr 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus in the Collectorate in protest against the murder of a youth.
फोटो - 05 कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते परिजन। संवाद
उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी में बुधवार की दोपहर को हुई युवक की हत्या के मामले में बरार समाज के कई लोगों ने युवक के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रमेश उर्फ रिंकू बरार ने ज्ञापन देते हुए बताया कि 8 अप्रैल की दोपहर 12 बजे उसका पुत्र प्रदीप (22) घर से निकला था। इसके बाद गांव के पास बने मरघट के नजदीक स्थित राम बहादुर पटेल के खेत की मेड़ से निकलने लगा। इसी दौरान गांव के कल्लू पटेल व देव शिवहरे ने उसके पुत्र को गालियां दीं और पीट दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसके बेटे ने विरोध किया तो कल्लू व संजय ने उसके बेटे प्रदीप को बुरी तरह से मारकर खेत से थोड़ी दूर स्थित कुंए में फेंक दिया। इससे उसके पुत्र की मौत हो गई। बताया कि मामले की शिकायत पर पुलिस ने हत्या व एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी तो दर्ज कर ली, लेकिन दूसरे आरोपी देव शिवहरे को किसी दबाव के चलते गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसके हौसले बुलंद हैं और वह गांव में आतंक फैलाता घूम रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पुत्री की शादी इसी 26 अप्रैल को होनी है। घर में उसका पुत्र ही उसका सहारा था, जिसकी जान इन लोगों ने ले ली है। इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और उसे उचित मुआवजा दिलाया जाए। कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed