फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers blocked the road commissioner

ग्रामीणों ने कमिश्नर का रोका रास्ता

Fri, 15 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन। Updated Fri, 15 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road commissioner

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए अफसर गांव का दौरा कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के बाद कमिश्नर के राम मोहन राव जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन गुरुवार को वह लोहिया गांव उरगांव पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पर चौपाल लगाने के लिए जब वह आगे बढे़ तो ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले गांव का निरीक्षण करने की अपील की। ग्रामीणों की बात पर कमिश्नर ने गांव की गलियों में घूम कर वहां के हालातों को देखा। इस दौरान ग्रामीणों ने तालाब सुंदरीकरण में घालमेल की शिकायत की, इस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर के राम मोहन राव जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने पहले दिन शाम को जालौन पहुंच कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गूढ़ा जालौन के 12 लाख से बनी बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा छात्राओं से बातचीत की। उनसे वहां पर मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के अलावा अन्य सुविधाओं के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षा न होने की बात सामने आई, इस पर उन्होंने जल्द नियमानुसार तैनाती करने केे निर्देश दिए। छात्राओें के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। वार्डन और शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह विद्यालय में साफ सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखे और गुणवत्ता  युक्त शिक्षा छात्राओं को दें, क्योंकि यह छात्राएं गरीब परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। इसके बाद वह लोहिया गांव उरगांव पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों के कहने पर उन्होेंने गांव का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। लोहिया आवास, शौचालय अधूरे मिले। गांव में साफ सफाई सेे वह संतुष्ट नजर आए।


 इस दौरान ग्रामीण चिंटू निरंजन, कृष्णपाल द्विवेदी, संतोष समेत आदि ने तालाब के सौंदर्यीकरण में घालमेल की शिकायत की। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती न होने की बात भी उनकेे सामने रखी। इन दोनों ही मामलों में कमिश्नर ने जिलाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी रामगणेश, सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आनंद कुमार, डीडीओ आरएस गौतम, पीडी चित्रसेन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed