फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villager struck by truck, dies.

Jalaun News: ट्रक की चपेट में आया ग्रामीण, मौत

Thu, 23 Jul 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Villager struck by truck, dies.
फोटो - 01 मृतक महेश की फाइल फोटो।
कदौरा। थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर मार्ग पर उदनपुर इंटर कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर खाद से लदे ट्रक के नीचे दबकर ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव निवासी महेश (50) बुधवार दोपहर किसी काम से उदनपुर इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा खाद से लदा ट्रक चालक ने स्टार्ट कर आगे बढ़ाया। महेश ट्रक की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। चालक ने भागने का प्रयास नहीं किया, बल्कि ट्रक रोककर वहीं खड़ा रहा। चालक ने खुद को ग्रामीणों के सामने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी राजकुमारी, पुत्र आयुष और पुत्री प्रांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई एवं पूर्व प्रधान कल्लू ने बताया कि महेश खेती करते थे।

थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो - 01 मृतक महेश की फाइल फोटो।

फोटो - 01 मृतक महेश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed