फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,water,SDM,Nodal,DM

नोडल अधिकारियों ने किए क्षेत्र की गोशालाओ के निरीक्षण

Sun, 05 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
village,water,SDM,Nodal,DM
कदौरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को क्षेत्र में अलग-अलग गोशालाओं के लिए बनाए गए, नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कहीं टिन शेड नहीं मिला तो कही पानी की किल्लत मिली।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सर्दी को देखते हुए गोशालाओं की स्थिति परखने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने क्षेत्र में स्थित पांच-पांच गोशालाओं में एक नोडल अधिकारी को नामित किया है। इसी को लेकर नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बवीना, बरही व बारा आदि गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों गोशालाओं में गंदगी का अंबार मिला। साथ ही गोशालाओं में अलाव की व्यवस्था नहीं मिली। इस पर उन्होंने संचालकों की पटकार लगाई। साथ ही मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन गोशालाओ में सफाई व्यवस्था की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शीतलहर से बचाव के लिए सभी गोशालाओं में अलाव जलवाए। वही नोडल अधिकारी नीरज सचान ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नाका पंडौरा, चन्दरसी हरचन्द्रपुर स्थित गोशालाओ का निरीक्षण किया। पंडौरा में मवेशियों द्वारा गंदा पानी पीने एवं अलाव न होने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। हरचन्द्रपुर गोशाला में टिन शेड नही मिला। जबकि चन्दरसी गोशाला में भी ठंड से बचाव के इंतजाम नही मिले। नोडल अधिकारियों ने बताया कि वह रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

-------
लौना और बस्ती की गोशालाओं में अव्यवस्थाएं
- एसडीएम ने लौना, बस्ती, पनयारा गौशालाओं का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। लौना और बस्ती की गौशालाओं में एसडीएम को समस्याओं के अंबार मिले। एसडीएम राजकुमार ने प्रधान व सचिव को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर रविवार को एसडीएम रामकुमार ने कोंच ब्लाक क्षेत्र की चार गोशालाओं लौना, बस्ती, पनयारा और सिमिरिया का निरीक्षण किया। लौना की गौशाला की हालत खराब मिली। भूसा पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि मवेशियों को खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसे का इंतजाम कराएं। बस्ती गोशाला में टिन शेड नहीं है और मवेशियों को खाने पीने के लिए भूसा पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। एसडीएम ने जब प्रधान को मोबाइल मिलाया तो उन्होंने बताया कि वह उरई में हैं। कारीगर की व्यवस्था कर शीघ्र ही टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि पनयारा और सिमिरिया में व्यवस्थाएं ठीक हैं। दोनों जगह भूसा पानी और टिन शेड का प्रबंध है। सिमिरिया में चरनी निर्माणाधीन है, खड़ंजा भी लग रहा है और एक टिनशेड और बनाए जाने की तैयारी है। उन्होंने चारों जगह भूसे पानी की कमी न होने दें। पशु चिकित्सकों को सप्ताह में कम से कम एक बार बुलाकर मवेशियों के स्वास्थ्य परीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।

----
फोटो-12 गोशाला में निरीक्षण कर निर्देश देते एसडीएम। संवाद
एसडीएम ने गौशाला का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
जालौन। एसडीएम सौरभ पांडेय ने रविवार को छिरिया सलेमपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पशुओं की गिनती कराई। गोशाला में 216 पशु मौजूद मिले, 141 पशुओं में टैगिंग मिली। उन्होंने कहा कि सभी पशुओं की टैगिंग कराए। पशुओं को अन्ना छोडने वाले पशु पालकों की सूची बनाकर उन्हें उपलब्ध कराए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी, उपेंद्र सिंह, अंशुल तिवारी, अनुज, वकील खान, राघवेंद्र नगायच, लेखपाल शिवराज निरंजन, सचिव मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed