फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,water,JE,team,block

पांच दिन बाद भी दूर नहीं हुआ पेयजल संकट

Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
village,water,JE,team,block
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के गांव मुहम्मदाबाद में पांच दिन से गहराया पेयजल संकट अभी तक दूर नहीं हुआ है। हालांकि अमर उजाला में खबर छपने के बाद विभागीय अधिकारियों ने टीम भेजी है और उनका कहना है कि दोनों नलकूपों की मोटरें फुंक चुकीं है। इसलिए समय लग रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में ट्यूबवेल दो टंकी से गांव में पेयजल के लिए सप्लाई होती थी पर दो जुलाई को दोनों ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी होने से पेयजल की समस्या बढ़ गई थी। इससे गांव की करीब दस हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। हालत यह है कि लोगों को बाहर गांव से साइकिलों से पानी लेकर आना पड़ता है। कुछ लोग सबमर्सिबल से पानी के लिए सुबह से ही लाइन लगाए खड़े होते हैं। इस भीषण गर्मी के चलते लोगों को पानी की आवश्यकता बढ़ गई है। गांव में खराब पड़े हैंडपंपों ने समस्या को और बढ़ा दिया है। लोगों को कुएं के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव के अशोक पाठक, रियाज, रेहान, संतू वर्मा आदि का कहना है कि गांव मुहम्मदाबाद में जल संस्थान की ओर से 2 ट्यूबवेल और दो पानी की टंकियां बनाई गई थी। जिससे पानी की सप्लाई पूरे गांव में होती थी। हफ्ते भर से लोग पानी को परेशान है। उधर, जल संस्थान जेई सभापति यादव का कहना है टीम ने गांव जाकर जांच की है। जिसमें नलकूपों की मोटरें फुंकीं मिलीं। दो दिन में पानी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed