फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,police,FIR,man

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 01 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,SP,police,FIR,man
मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
महेवा। घर के कमरे में युवक ने फांसी लगा ली। जब परिजनों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कालपी थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी ब्रजपाल सिंह का 27 वर्षीय पुत्र जितेंद्र उर्फ कल्लू ने शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बना फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फांसी पर झूलता देखा तो हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक जितेंद्र के चचेरे भाई सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उसकी शादी दो माह पहले दीपाली से हुई थी। उसकी एक बहन शिल्पी भी है। परिजन उसकी मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच पड़ताल की जाएगी। मृतक जितेंद्र खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

--------------
युवक लापता
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया रामनगर निवासी लालाराम प्रजापति का 19 वर्षीय भतीजा आदर्श कुमार प्रजापति गुरुवार की सुबह घर से दुकान सामान लेने के लिए निकला। जब वह काफी समय बाद लौटकर वापस घर नहीं आया। तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। पर कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दे दी है। परिजनों ने बताया कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। पिछले पांच वर्षा से इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed