फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,police,DM,car

गुटखा व्यापारी ने की थी नदीगांव पुलिस की शिकायत

Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
village,SP,police,DM,car
कोंच। हाईकोर्ट की ओर से पुलिस अधिकारियों को न्यायालय में तलब करने के पीछे नदीगांव पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। गुटका व्यापारी ने ही नदीगांव पुलिस के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मामले में जल्द ही तत्कालीन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि उक्त मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर आरके त्रिपाठी जो वर्तमान में कालपी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मामले की एफआईआर दर्ज करने वाले और विवेचना करने वाले दो दारोगाओं पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 20 फरवरी 2021 को महादेव गुटखा के एजेंट विशाल गुप्ता निवासी रेंढर के खिलाफ नदीगांव पुलिस ने धारा 420 व कॉपी राइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। विशाल का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को माल लदी गाड़ी के पूरे कागजात भी दिखाए थे। बावजूद इसके नदीगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। विशाल के मुताबिक उन्होंने नदीगांव पुलिस के उत्पीड़न को लेकर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई चल रही है। इसी मामले को लेकर जालौन के एसपी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed