फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,police,co,city

सात निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षकों को मिला थानों का प्रभार

Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
village,SP,police,co,city
उरई। गैर जनपद स्थानांतरित कई थानाध्यक्षों के चले जाने के बाद से रिक्त पड़े थानों में एसपी रवि कुमार ने शुक्रवार को नए निरीक्षकों की तैनाती की है। वहीं कुछ थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार शहर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, चुर्खी थाना के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह को शहर कोतवाली का प्रभार सौंपा है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक जितेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष चुर्खी, निरीक्षक समीर कुमार सिंह को अपराध शाखा से डकोर थानाध्यक्ष बनाया है। प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ रमेशचंद्र को कुठौंद, पुलिस लाइन से निरीक्षक अजीत सिंह को थाना नदीगांव, नरेंद्र प्रताप गौतम को पुलिस लाइन से आटा भेजा गया है। कैलिया थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह को रेढ़र, माधौगढ़ कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को एट थानाध्यक्ष बनाया गया है। एट थाने के उपनिरीक्षक चेतराम को शहर की बल्लभ नगर चौकी प्रभारी, एट से उपनिरीक्षक गोकुल सिंह को माधौगढ़ भेजा गया है। बल्लभ नगर चौकी प्रभारी अंजना पाल को महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed