{"_id":"60d6218c8ebc3e6c826704b8","slug":"village-sdm-electric-je-ex-block-prumukh-orai-news-knp636459714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गया ट्रांसफार्मर, चालू हुई ट्यूबवेल से वाटर सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल गया ट्रांसफार्मर, चालू हुई ट्यूबवेल से वाटर सप्लाई
विज्ञापन
कोंच। नगर में बजरिया स्कूल के समीप स्थित जल संस्थान के ट्यूबवेल नंबर 4 पर रखा ट्रांसफार्मर बीते एक पखवाड़े से खराब पड़ा था। जिसके चलते पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई थी। चार मोहल्लों सुभाष नगर, गोखलेनगर, गांधीनगर और मालवीय नगर के बाशिंदे उमस भरी इस भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान थे। एसडीएम अशोक कुमार ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया था। इसके बाद एसडीएम ने एसडीओ विद्युत को अविलंब उक्त ट्रांसफार्मर बदलने के लिए निर्देशित किया था। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को ही प्रमुखता से यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। एसडीएम की इस पहल और खबर छपने के बाद शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया गया और पेयजल आपूर्ति भी सुचारु हो गयी है। इस दौरान एसडीओ विद्युत गौरव कुमार, जेई जल संस्थान प्रशांत त्रिपाठी, लाइनमैन गब्बर, संदीप, शिवराम आदि मौजूद रहे।
---
वैक्सीन लगवाई और दूसरों को भी प्रेरित किया
उरई। मंडपम गेस्ट हाउस में जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा आयोजित टीकाकरण कैंप का शुभारंभ निर्मल शर्मा एवं प्रभा देवी ने किया। उन्होंने खुद भी वैक्सीन लगवाई और दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया। सीडीओ एके श्रीवास्तव ने कैंप में आये हुए लोगों को वैक्सीन के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों से बचने के लिए कहा। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ दिलीप सेठ, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, ईओ संजय कुमार, अजय इटौरिया, लखनलाल, संतोष गुप्ता, मनीष शंकर, बलवीर सोनी, अनिल चतुर्वेदी, मोतीलाल वर्मा, अरुणा सक्सेना, शशि सिंह, आरती उपाध्याय, प्रीति बंसल आदि मौजूद रहे। (संवाद)