{"_id":"627d4be93d0f0a0a544f737e","slug":"village-school-water-dm-black-orai-news-knp696430921","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकौना में पानी की किल्लत, 20 में से 15 हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकौना में पानी की किल्लत, 20 में से 15 हैंडपंप खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। गर्मी की शुरूआत होते ही डीएम प्रियंका निरंजन ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए है। ताकि कही भी पानी की किल्लत न हो, पर ब्लाक कार्यालय में तैनात अधिकारी आंकड़ों की बाजीगरी दिखाकर कागजों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त दिखा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी हैं।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम इकौना में 20 हैंडपंपों में 15 हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पांच हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। इस कारण सुबह से ही इनमें पानी भरने के लिए सुबह से ही मारामारी मच जाती है। परिषदीय विद्यालय में लगे हैंडपंप में पानी भर रहीं रामकली, मनीषा, गुड़िया, काजल, किरण कहती हैं कि 50 से अधिक परिवार पानी भरते हैं। हैंडपंप खराब होने पर वह लोग स्वयं चंदा करके सही करवाते हैं। गांव के अखिलेश, देवनारायण कहते हैं कि वह ट्रैक्टर ट्राली में ड्रम रखकर दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की पर सुनवाई नहीं हुई है। अक्सर पानी भरने को लेकर मारपीट भी हो जाती है। प्रधान प्रतिनिधि बृजनंदन का कहना है कि वाटर लेवल नीचे होने के कारण पानी की समस्या हो रही हैं। अधिकारियों को अवगत कराया है।