फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,road,bike,driver,collage

दो बाइकों की टक्कर में हाईवे पर गिरे बाइक सवार को डंफर ने रौंदा, मौत

Thu, 31 Mar 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
village,road,bike,driver,collage
आटा में दुर्घटना में घायल बच्चियों को सांत्वना देती राहगीर महिला - फोटो : ORAI
आटा। नेशनल हाईवे स्थित बीएमटी इंटर कॉलेज के सामने गुरुवार की दोपहर में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान व उसकी दो बेटियां हाईवे पर गिर पड़ी। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक खंदक में जा गिरा। हाईवे पर गिरा बाइक सवार किसान जब तक कुछ समझ पता तब तक डंपर ने रौंद दिया। जबकि उसकी बेटियों को मामूली रूप चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खंदक में गिरे युवक को उरई अस्पताल और किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आटा गांव निवासी प्रमोद उर्फ कल्लू सविता (43) गुरुवार को पत्नी व दो बेटियों के साथ ससुराल कुठौंद के लिए निकले थे। रास्ते में आटा बस स्टैंड पर वह पत्नी को उतारकर बच्चियों के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने चले गए। लौटते वक्त रास्ते में नेशनल हाईवे स्थित बीएमटी इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक में हो गई। इससे प्रमोद हाईवे की ओर गिर गया और बच्चियां किनारे गिर गईं। प्रमोद जब तक कुछ समझ पाता तब तक पीछे से आ रहे तेज डंपर ने रौंद दिया। जबकि दोनों बेटियों सृष्टी (6) व कीर्ति (4) को हल्की चोट आई हैं। जिनका इलाज पास में स्थित अस्पताल में कराया गया। हादसे में दूसरा बाइक सवार युवक घाटमपुर के मूसानगर निवासी विमल विश्कर्मा (35) खंदक में गिरने से घायल हो गया। पिता की मौत देखकर बच्चे सड़क पर ही बिलखने लगे। एक राहगीर महिला ने बच्चों को सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को थाना में खड़ा करा दिया। डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सिर से उठा पिता का साया
आटा। प्रमोद सविता के कोमल (10), श्रष्ठी (6), कीर्ति (4) तीन बेटियां हैं। तीनों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे के समय प्रमोद की दो बेटियां सृष्टी, कीर्ति साथ में थीं। अपने सामने ही पिता की मौत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी मां से लिपटकर रो रही थीं।

--------------
ससुराल में सगाई की खुशियां मातम में बदलीं
आटा। प्रमोद सविता पत्नी रानी और दो बेटियों सृष्टी और कीर्ति के साथ ससुराल कुठौंद अपने साले की लड़की की सगाई में शामिल होने जा रहा था। सभी खुश थे। किसने सोचा था कि सगाई की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। ससुराल में जानकारी मिलते ही मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed