{"_id":"61e853e00c9f4820b66b9d15","slug":"village-prize-cricket-team-run-orai-news-knp676238563","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवई अहीर टीम को 112 रनों से हराकर कदौरा ने फाइनल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवई अहीर टीम को 112 रनों से हराकर कदौरा ने फाइनल जीता
फाइनल जीतने के बाद ट्राफी के साथ कदौरा टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : ORAI
Link Copied
कदौरा। बड़ा गांव के सिद्ध बाबा के मैदान में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। इसमें कदौरा ने मवई अहीर को 112 रनों से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मोहम्मद को मिला।
विज्ञापन
कदौरा के कप्तान अंकुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कदौरा ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसमें विवेक सिद्धार्थ ने 62, फैसल खान ने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी मवई अहीर की टीम 12.2 ओवर में 90 रनों पर सिमट गई। अंकुर ने 4 व जीशान ने 3 विकेट लिए। मैंन ऑफ द सीरीज मवई अहीर के कप्तान मोहम्मद खान को मिला। जबकि मैन ऑफ द मैच विवेक सिद्धार्थ को दिया गया। कदौरा की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमा कर इनामी राशि हासिल की। इस मौके पर आयोजक भरत सिंह भदौरिया, चरण सिंह, प्रदीप सिंह, महेश बाबा, इंदल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।