{"_id":"6268357a1898bc552c290031","slug":"village-police-tree-woman-co-orai-news-knp6934769174","type":"story","status":"publish","title_hn":"काना में लगे पेड़ पर चढ़कर महिला ने तीन घंटे तक काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काना में लगे पेड़ पर चढ़कर महिला ने तीन घंटे तक काटा हंगामा
विज्ञापन
कुठौंद थाने के अंदर लगे पेड़ पर चढ़ी महिला।
- फोटो : ORAI
बावली/कुठौंद। मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाना में प्रार्थनापत्र देने पहुंची महिला वहां लगे नीम के पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ से उसने तीन घंटे तक हंगामा किया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पेड़ से उतरने के लिए काफी मनाया, लेकिन वह आरोपियों पर कार्रवाई और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रही। सूचना पर पहुंचे सीओ संतोष कुमार व एसडीएम राजेश कुमार सिंह को भी महिला ने काफी छकाया। आरोपियों को पकड़ने के बाद ही महिला पेड़ से नीचे उतरी।
कुठौंद थाना क्षेत्र के चंदावली गांव निवासी संगीता मंगलवार की सुबह कुठौंद थाना पहुंची। गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर मोबाइल छीनने की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गांव में जाकर पड़ताल की, तो मामला झूठा निकला। इसके बाद दोपहर तीन बजे संगीता थाना परिसर में लगे नीम के पेड़ पर चढ़ गई। टहनी पर बैठकर हंगामा करने लगी। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। थाना पुलिस ने यमुना नदी के आसपास से जाल मंगवाकर पेड़ के नीचे लगवा दिया। संगीता से नीचे उतरने के लिए कहा, पर वह तैयार नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ व एसडीएम ने भी उसे काफी मनाया, लेकिन बात नहीं बनी। संगीता ने जिन पर आरोप लगाया था, उनको पकड़ लिया। तब कहीं जाकर वह पेड़ से नीचे उतरी।
-----------
पहले भी कई बार कर चुकी है हंगामा
सीओ व एसडीएम ने संगीता से बात की। थानाध्यक्ष को जांच करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि 10 वर्ष पहले संगीता के पिता अपनी पांच बीघा जमीन बेचकर गांव से बाहर रहने चले गए हैं। उसी जमीन को वह उन लोगों से वापस लेना चाहती है। इसके लिए वह पहले भी कई बार विभिन्न हथकंडे अपना चुकी है।
विज्ञापन
------
महिला के आतंक से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि संगीता गांव में लोगों के साथ अक्सर झगड़ा करती रहती है। लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती है। उसके आतंक से ग्रामीण परेशान हैं।