{"_id":"615c914d8ebc3ea78043b203","slug":"village-police-sucide-fir-woman-orai-news-knp656520921","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। महिला की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव निवासी बबलू सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सरिता की सोमवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके सूरजपुर कानपुर देहात से पहुंचे भाई अनुज व पिता ने बताया कि सरिता की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए है। जांच पड़ताल की जा रही है। जबकि ससुरालीजन मौत की वजह बीमारी बता रहे है। मृतका का पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
------------
छत से गिरी वृद्धा, मौत
उरई। छत पर सो रही वृद्धा छत से गिर गई। परिजन उसे लहूलुहान हालत में लेकर झांसी मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एट थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी धनकुरा(66) पत्नी स्वर्गीय सोनू सोमवार की रात अपने घर की छत पर सो रही थी। देर रात वह छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर इलाज के लिए झांसी पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। धनकुरा के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)