फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,SDM,DM,shoapkeeper

देर से आने पर एसएचओ नदीगांव को नोटिस, दो पर शांतिभंग की कार्रवाई

Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
village,police,SDM,DM,shoapkeeper
कोंच। कोविड के चलते लंबे समय तक स्थगित चल रहा संपूर्ण समाधान दिवस शासन के निर्देश पर मंगलवार की बजाय शनिवार से शुरू हुआ। पर्याप्त प्रचार प्रसार नहीं हो पाने के कारण फरियादियों की संख्या कम रही। कोंच में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में देर से आने पर एसएचओ नदीगांव को नोटिस दी गई। जबकि दो फरियादियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम अंकुर कौशिक की अध्यक्षता, सीओ राहुल पांडे, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार व तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में विभिन्न विभागों से जुड़ी 26 समस्याएं पटल पर आई। मोहल्ला जयप्रकाश निवासी सब्जी विक्रेता अकबर अपनी दुकान के लाइसेंस के नवीनीकरण की फरियाद लेकर आया था। उसके प्रार्थनापत्र में अप्रिय घटना होने का जिक्र किया गया था सो उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। बदऊआ निवासी राघवेंद्र ताऊ विजय सिंह के नाम से प्रार्थनापत्र लेकर आया था। उसके खिलाफ भी शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर नदीगांव आरके सिंह को लेट आने पर कारण बताओ नोटिस थमाई गई। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी, बीईओ कोंच शैलजा व्यास, बीईओ नदीगांव विजय बहादुर सचान, एडीओ पंचायत नरेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
फोटो-18-जालौन में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनती डीएम प्रियंका निरंजन। संवाद
54 शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं
जालौन। जालौन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 54 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जबकि मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। तहसील सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता एवं एसपी यशवीर सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग की 20, पुलिस विभाग 17, विकास विभाग 7, बिजली 4, नगर पालिका 3, डूडा, जलसंस्थान व एडीओ पंचायत विभाग की 1-1 शिकायत पंजीकृत हुई। इस दौरान डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें अपने प्रतिनिधियों को न भेजें। यदि किसी कारणवश कोई अधिकारी नहीं आ पा रहा है तो इसकी लिखित सूचना दें। उन्होंने शिकायतों को भी तीन दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम मीनू राणा, सीओ विजय आनंद, तहसीलदार शशिवेन्द्र द्विवेदी, ईओ डीडी सिंह, मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शिकायत पर कार्रवाई की बजाय आश्वासन
जालौन। भले ही संपूर्ण समाधान दिवस दोबारा नए सिरे से शुरू हो गया है पर बड़ी संख्या में ऐसे फरियादी है जो सालों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान है। उन्हें समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिलते रहे हैं। शनिवार को फिर से अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादों को एक बार फिर आश्वासन ही मिला है। पेश है सालों से समस्या के निदान के लिए भटक रहे फरियादियों की जुबानी।
---
फोटो-14-मोहन बाजपेई।
गंदगी दूर कराने की व्यवस्था नहीं करा पाई पालिका
जालौन। कटरा मोहल्ले में शिवमंदिर के सामने कुएं के पास कूड़ा करकट डालकर बंद करने को लेकर मोहल्ले के मोहन बाजपेई ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि कुएं में मोहल्ले के लोग कूड़ा करकट डालते हैं। इस बारे में वह पालिका व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी शिकायत पर डीएम ने नगर पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए।
---------
फोटो-15-रामबहादुर
खेत में बोई फसल भी नहीं काट पाया किसान
जालौन। गायर में पट्टे में मिली कृषि योग्य भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर फसल काट ली। दो वर्षों से लगातार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान गायर निवासी किसान रामबहादुर ने एक बार फिर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम से गुहार लगाई है। उसने बताया कि गांव के रामदयाल ने उसके कृषि पट्टे पर कब्जा कर लिया है। उसके द्वारा बोई गई गेंहू की फसल भी काट ले गए। किसान की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है।
-----------
फोटो-16-नाथूराम
बंद नाला खुदवाने के लिए भटक रहा किसान
जालौन। हथना बुजुर्ग में एक वर्ष से नाला बंद होने से खेत में बारिश का पानी भरने से फसल नष्ट हो जाती है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर परेशान किसान नाथूराम ने मां बारीबाई के साथ डीएम के सामने पहुंचकर बताया कि गाटा संख्या 279 में उसका खेत है। उसके खेत के पास स्थित नाला एक वर्ष से बंद है। नाला बंद होने से बारिश के मौसम में पानी खेतों में ही भर जाता है। नाले की सफाई के लिए ब्लॉक सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई न होने से वह परेशान है।
----------
फोटो-10-अजय कुमार।
ठेकेदार जबरन उठा रहा मिट्टी, नहीं हो रही सुनवाई
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण में गावर कंस्ट्रक्शंस के ठेकेदार ने गिधौसा गांव के सार्वजनिक तालाब से बिना किसी अनुमिति के 3 मीटर गहरी मिट्टी जेसीबी मशीन से खुदवा ली है। गिधौसा गांव के अजय ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि सार्वजनिक तालाब से 3 मीटर गहरी मिट्टी उठाने से जानवर जब पानी पीने के लिए जाएंगे तो उनके डूबने का खतरा है। इस संबंध में वह एसडीएम व कोतवाल समेत कई बार शिकायत कर चुके हैं। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने डीएम से बिना अनुमति चोरी से मिट्टी उठाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
---------------------------
पांच कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में तहसील जालौन के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित हुआ। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक निदेशक बचत, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम एवं अधिशाषी अभियन्ता नलकूप के सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
-------------
श्मशान घाट के कच्चे मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग
कालपी। कोरोना वायरस तथा लॉक डाउन के कारण 2 महीनों के बाद शनिवार को समाधान दिवस तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर 25 प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्याओं के निदान करने की मांग उठाई।
तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सभी शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि के अंदर निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी के समक्ष 25 मामले प्रस्तुत किए गए। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने श्मशान घाट के कच्चे मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। अनूप कुमार रसूलपुर ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि विपक्षियों ने मुख्य मार्ग में कब्जा कर लिया है उसे मुक्त कराया जाए। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ताए राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंहए खंड विकास अधिकारीए जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव आदि मौजूद रहे।
----------------------
नोट- उरई, कालपी, कोंच और जालाौन के तहसील दिवस के साथ ही लगाए।
न मुक्त हो रहा अवैध कब्जा, न मिल रहा जीपीएफ
माधौगढ़। एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता, सीओ शाहिदा नसरीन की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिसमें 23 शिकायतें आई, जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में हुसेपुरा जागीर निवासी महिला राधा ने शिकायत की दो वर्ष से अधिकारियों को कई मर्तबा शिकायत देने के बावजूद भी अपने खेत पर कब्जा नहीं कर पा रही हैं। विरोधियों ने जेसेबी से खड़े पेड़ उखाड़ दिए हैं। मोहल्ला आजादनगर निवासी लक्ष्मीनारायण ने शिकायत कर बताया सन 2018 में नगर पंचायत रामपुरा से रिटायर हो गए थे। कई बार शिकायत के बाद भी जीपीएफ का बकाया 4.33 लाख रुपये नहीं दिया। अंकित सोनी ने शिकायत देते हुए बताया कि जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा पानी के कनेक्शन के लिए चार हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। एसडीएम ने जेई जल संस्थान को जांच सौंप दी है। इस दौरान बीडीओ दीपक कुमार यादव, एसडीओ अभिषेक सोनकर, एवीएस, सर्वेश कुमार सिंह, नेत्रपाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि रहे।

-----------
खंदक में साइकिल समेत गिरा किशोर, गंभीर
माधौगढ़। क्षेत्र के गांव वैनीपुरा निवासी श्यामसुंदर (16) माधौगढ़ में ट्यूशन से दोपहर में घर लौट रहा था। गांव से पहले किशोर की साइकिल अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। खेत के चारों ओर लगे कटीले तार से किशोर के गर्दन, हाथ में गहरे घाव हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed