फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,SDM,DM,bank

77 लोगों को दी गई घरौनी

Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
village,police,SDM,DM,bank
कदौरा। एसडीएम और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में 125 ग्रामीणों को घरौनी के प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत मंगलवार को क्षेत्र के कठपुरवा सुजानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान कविता किरण ने की। तहसीलदार बलराम गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कब्जे को लेकर विवाद की स्थितियां बनी रहती थी। अधिकतर ग्रामीणों के पास रिकार्ड नही होते थे। जिसके चलते वे लोग पुलिस व अदालत के चक्कर लगाते रहते है। अब स्वामित्व योजना से सभी को उनके प्रमाण मिल रहे हैं। प्रधान कविता किरण ने कहा कि ऐसे लोग आने वाले समय में वह बैंकों से लोन लेकर अपना व्यापार कर सकते हैं। तहसीलदार व प्रधान ने 48 ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान लेखपाल प्रियंका, विभा, हेमंत कुमार, पूर्व प्रधान रामकिशोर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

उधर, माधौगढ़ में एसडीएम सालिकराम व तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र के कुर्रा गांव के 50 ग्रामीणों को घरौनी दी गई। शासन के निर्देश के तहत तहसील क्षेत्र के गांव कुर्रा के 77 लोगों को घरौनी दी गई। एसडीएम ने कहा सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार लोगों को अपने अपने घरों के मालिकाना हक के लिए घरौनी दी गई। इस दौरान लेखपाल मंसूर खान, उदय तिवारी, कृष्ण बिहारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed