फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,market,gold,weight

सर्राफ की दुकान का शटर काटकर चोरों ने लाखो रुपये के सोने चांदी के जेवर उड़ाए

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
village,police,market,gold,weight
कदौरा में चोरी के बाद गांव के बाहर टूटी पड़ी अलमारी बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सराफ की एक दुकान का शटर काटकर चोर जेवरों से भरी अलमारी उठाकर ले गए। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर खुला देख सराफ को मामले की जानकारी दी। सराफ की सूचना पर थाना पुलिस और एसओजी टीन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान कस्बा में एक बगिया में सराफ से दुकान से चुराई गई अलमारी पड़ी मिल गई। उसने रखे जेवरात गायब थे। पुलिस ने सराफ की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के सिद्धार्थनगर बेरी रोड निवासी नरेंद्र सोनी की बाजार में सराफ की दुकान है। गुरुवार की रात नरेंद्र दुकान बंद करके घर आए थे। देर रात चोरों ने उनकी दुकान की शटर काटा और भीतर रखी सोने-चांदी के जेवरों से भरी अलमारी उठाकर ले गए। सुबह नरेंद्र की दुकान का शटर खुला देख आसपास के लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी। नरेंद्र फौरन दुकान पहुंचे, तो अंदर रखी अलमारी गायब देख हैरान रह गए। नरेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी व एसओजी टीम वहां पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान धोबीपुरा मोहल्ले में टावर के पास स्थित बगिया में पड़ी नरेंद्र की दुकान से चुराई गई अलमारी लावारिस हालत में पड़ी मिल गई। अलमारी खुली थी और जेवरात गायब थे। सराफ के मुताबिक अलमारी में लगभग चार किलो चांदी की पायलें, डेढ़ किलो वजन के चांदी के बिछिया व सोने का हार, झुमकी, टाप्स समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर रखे थे। थाना प्रभारी उमाकांत ओझा ने बताया कि सराफ नरेंद्र की तहरीर के अधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरी के खुलासे के लिए दो टीमें लगा दी गई है। नरेंद्र की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
दस दिनों के अंदर हुई तीन चोरियां
सराफ की दुकान से हुई लाखों रुपये के जेवर की चोरी को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है। व्यापारियों का कहना है कि बीते 10 दिन में कस्बे में चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार चोरी घटनाएं होने से पुलिस के रात गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस रात में किस, तरह से गश्त करती है कि पुलिस दुकान और घरों से चोरी की वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed