{"_id":"616b155b9038ed0b7d69525c","slug":"village-police-forest-arrest-boy-orai-news-knp6585670131","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
उरई। जंगल में स्थित नाले में 15 दिन पहले मिले किशोर के शव मामले में आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की गई है। इसका खुलासा एसपी ने किया है।
बताते चलें कि जंगल में स्थित नाले में 15 दिन पहले मिले किशोर के शव के मामले में परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में किशोर की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 27 सिंतबर को रामपुरा थानाक्षेत्र के भिटौरा गांव के जंगल में स्थित नाले में भरे पानी में हरीसिंह के 15 वर्षीय पुत्र आशीष का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव बरामद किया था। मृतक किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 26 सितंबर को पुत्र जानवर चराने गया था। इसके बाद से नहीं लौटा। 27 सितंबर को उसका शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर सुरेंद्र सिंह यादव निवासी भिटौरा रामपुरा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रामपुरा के प्रभारी उपनिरीक्षक मूलचंद्र यादव, सिपाही सुनील कुमार, हरेंद्र प्रताप, बृजेंद्र ंसिंह ने शनिवार को सुबह सात बजे थानाक्षेत्र के जगम्मनपुर तिराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह यादव को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि आशीष उर्फ छोटू अपनी गाय उसकी नर्सरी में चरा रहा था। जब उसने मना किया तो आशीष भागने लगा। इस पर उसे गुस्सा आया और उसने पीछे से आशीष के सिर पर लाठी मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव उसने भरे पानी में फेंक दिया था और भाग गया था। हत्यारोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।