फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,FIR,room,gold

दरोगा के घर चोरी की भी पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,room,gold
उरई। कुठौंद थानाक्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव में दो दिन पहले दरोगा के घर में हुई लाखों चोरी के मामले में थाना पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कुठौंद थानाक्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात चोरों ने कन्नौज के सौरिख थाना में तैनात दरोगा जयवीर सिंह के घर में अलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर लगभग आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व पचास हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घटना के समय घर में दरोगा का छोटा पुत्र जयविजय पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। चोरों ने कटर मशीन से चैनल का ताला तोड़कर अंदर कमरों का भी ताला तोड़ दिया था। जब दरोगा का पुत्र सुबह जगा तो घर में फैला सामान, टूटे ताले व गायब जेवर, नगदी देखकर उसके होश उड़ गए। उसने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी थी। इस बाबत थानाध्यक्ष रमेश मिश्रा का कहना है कि हदरुख चौकी में तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

--------
सीसीटीवी कैमरे में भी नहीं मिली चोरों की फुटेज
- हाइवे स्थित गोदाम में चोर करते रहे चोरी पुलिस को नहीं लगी भनक
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा।थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे स्थित सांई गैस एजेंसी में मंगलवार की रात चोरों ने गोदाम व कार्यालय का ताला काटकर 187 भरे सिलेंडर, 28 गैस चूल्हे, बैटरी, लैपटाप, प्रिंटर व 53 हजार की नगदी चोरी कर ली थी। गोदाम संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने गैस एजेंसी के सामने स्थित कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पर दूरी होने की वजह से पुलिस को कोई फुटेज नहीं मिला। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। लोगों का कहना है कि गैस गोदाम का ताला काटकर चोरों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया जो समझ से परे है। गैस गोदाम में हुई चोरी से हाइवे पर पुलिस गश्त की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
12 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं
शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित मोहल्ला मैकनिक नगर निवासी महिला विधादेवी के सूने घर में घुसकर चोरों ने 26 दिसंबर की रात अलमारी तोड़कर लाखो रुपये के सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी। लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई।

---
दो घरों से हुई चोरी की नहीं लिखी रिपोर्ट
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में चोरों ने 25 दिसंबर की रात जगदीश अतरौलिया के जानवरों वाले बाड़े की कुंडी काटकर छह बकरी चोरी कर ली थी। इसके बाद देवेंद्र के घर का ताला तोड़कर कमरों में रखे बक्से से चोरों ने मंगलसूत्र, झुमकी, पायल, बिछिया व सोलह हजार रुपये चोरी कर लिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केवल जांच पड़ताल के नाम पर मौके पर जाकर पड़ताल की थी। पर अभी तक पुलिस ने चोरी का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed