फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife waits for three days for husband who drowned before her eyes

Jalaun News: आंखों के सामने बहे पति के तीन दिन से इंतजार में पत्नी

Wed, 16 Sep 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wife waits for three days for husband who drowned before her eyes
फोटो - 10 मृतक अनिल की फाइल फोटो।
उरई। पति को अपनी आंखों के सामने तेज बहाव में बहते देखने वाली रचना तीन दिन से उसके मिलने का इंतजार कर रही हैं। शनिवार शाम घर में हुए विवाद के बाद अनिल कुमार ने नाले में छलांग लगा दी थी। रचना ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव के कारण अनिल देखते ही देखते दूर चला गया। तब से पुलिस, स्थानीय गोताखोर और पीएससी उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन मंगलवार तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी अनिल कुमार (40) मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह बाजार से अंडे और मछली लेकर घर पहुंचा था। उसने पत्नी रचना से दोनों चीजें बनाने को कहा। रचना ने बताया कि बेटा मछली नहीं खाता, इसलिए उसने केवल अंडे बनाए। मछली नहीं बनने पर अनिल नाराज हो गया और घर में हंगामा करने लगा। उसने सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


पति के गुस्से को देखते हुए रचना ने उसे कमरे में बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद अनिल पीछे के रास्ते से निकल गया और घर के पास बह रहे नाले में कूद गया। रचना ने उसे नाले में बहते देखा तो शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अनिल तेज बहाव में काफी दूर जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन के साथ रचना भी लगातार बचाव टीम के संपर्क में हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अनिल के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं मिलने से परिवार परेशान है। रचना को अब भी उसके मिलने का इंतजार है।

सीओ सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश लगातार कराई जा रही है। पीएससी और स्थानीय गोताखोर सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। नाले में संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed