फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,co,muder,man

जनसेवा केंद्र संचालक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला

Wed, 12 Jan 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
village,police,co,muder,man
माधौगढ़। जनसेवा केंद्र संचालक का शव संदिग्ध हालात में बंद कमरे में पड़ा मिला। दुकान में काम करने वाला कर्मी सुबह जब कमरे में पहुंचा। तो आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। तभी आसपास के लोग भी आ गए और पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के फर्श पर शव पड़ा मिला। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोहन थानाक्षेत्र के सुरावली गांव निवासी बृजेश नारायण विश्वकर्मा (48) माधौगढ़ कस्बे के इंदिरानगर में रहते थे। वह तहसील में जन सुविधा केंद्र चलाते थे। बुधवार की सुबह उनकी दुकान पर काम करने वाला गौरव जब दुकान पर पहुंचा। तो उसने मोबाइल पर कॉल की। पर वह रिसीव नहीं हुई। तो व कमरे पर गया। दरवाजा बंद देखकर उसने कई आवाजें लगाई। पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर फर्श पर संदिग्ध हालत में बृजेश का शव पड़ा मिला। मां राजा बेटी ने बताया कि बृजेश की शादी 27 साल पहले हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी से उसका विवाद हो गया और छोड़कर चली गई थी। तब से वह माधौगढ़ में रहता था। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed