{"_id":"613e4a968ebc3eb503035f82","slug":"village-murder-sp-police-team-orai-news-knp651803937","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बीत, नहीं पता चला हत्यारे का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बीत, नहीं पता चला हत्यारे का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। प्रधान पुत्र की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में 36 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक हत्यारोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। जबकि एएसपी ने मौके पर पहुंचकर चार टीमें बनाकर हत्यारोपियो को पकड़ने के निर्देंश दिए थे। पुलिस की टीमें लगातार हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है।
एट थाना क्षेत्र के ईगुई कला गांव में पूर्व प्रधान चंदा रानी के 42 वर्षीय पुत्र रामसेवक को शुक्रवार की रात घर के बाहर सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह जब पत्नी जगाने के लिए पहुंची तो रामसेवक का खून से लथपथ शव देखकर चीख पुकार मच गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता रामखिलावन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की थी। वहीं जांच पड़ताल के बाद गांव के ही कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के घर के पास रहने वाली महिला से भी पूछताछ की है। फिलहाल 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। एट थानाध्यक्ष विनय दिवाकर का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।