{"_id":"621fb40a36557b5456514db1","slug":"village-murder-sp-police-fir-orai-news-knp6834837111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
उरई। ढाबा पर काम करने वाले युवक का शव नहर में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया और ढाबा संचालक को बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गए।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के कहटा गांव निवासी संतोष उर्फ कल्लू (40) एट थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक ढाबा पर काम करता था। मंगलवार की शाम उसका शव ढाबा से कुछ दूर स्थित नहर में लोगों ने पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से ढाबा पर काम करता था और वहीं रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। तीन भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत से पिता उज्जवल सिंह, मां रामकुंवर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। ढाबा संचालक से पूछताछ की जा रही है। परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।