{"_id":"61c8b417c9b5610a00272067","slug":"village-mla-prize-bath-ground-orai-news-knp6718786145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुरा को क्योलारी ने छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुरा को क्योलारी ने छह विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। दादा स्टेडियम धमना में चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में क्योलारी ने सुल्तानपुरा को छह विकेट से हराया। इस जीत में गौरव व रिषभ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
टॉस जीतकर क्योलारी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 12 ओवरों में सात विकेट पर 144 रन बनाए। इसमें शाका ने 49, विपिन ने 33, गोयल ने 27, रिषभ ने 19 रन बनाए। सुल्तानपुरा की ओर से रिंकू व रिक्की ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सुल्तानपुरा टीम टीम 56 रनों पर सिमट गई। इसमें सत्यम ने 14 और ऋषि ने 11 रन बनाए। क्योलारी की ओर से गौरव व रिषभ ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। जिला सचिव प्रबल प्रताप सिंह व राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा का निकलती हैं। इस मौके पर प्रधान राघवेंद्र सिंह, गिरीश कुमार सिंह, राजकुमार प्रजापति, इंद्रेश सिंह, कृष्णपाल सिंह, हरीशंकर आदि मौजूद रहे।