फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,injured,crops,doctor,collage

सियार के हमले में घायल किसान की मौत

Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
village,injured,crops,doctor,collage
फोटो:05 मुन्ना की (फाइल फोटो)। संवाद
विज्ञापन

फोटो 6: मुन्ना के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
फोटो 7: घटना की जानकारी देते किसान मंगल सिंह। संवाद
सियार के हमले में घायल किसान ने दम तोड़ा
18 जनवरी को खेत की रखवाली करते समय हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। सियार के हमले में घायल दो किसानों में से एक की मंगलवार को मौत हो गई। परिजन घायल किसान का झांसी में इलाज करा रहे थे।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी गांव निवासी मुन्ना अहिरवार (40) बीते 18 जनवरी को अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। तभी वहां पर सियार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दो दिन पहले जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। मंगलवार की रात उपचार के दौरान मुन्ना की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुन्ना के पास खेती कम है। इसलिए फसल बोकर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक पुत्र व एक पुत्री हैं। उधर, कुछ दूरी पर ही दूसरे खेत पर रखवाली कर रहे मंगल पर भी सियार ने हमला किया। हालांकि वह मामूली घायल से घायल हुए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर पर इलाज की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed