फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,hospital,police,injured,car

खंदक में गिरी स्कार्पियो, चार लोग चुटहिल

Sat, 08 May 2021 06:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
village,hospital,police,injured,car
आटा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य की स्कार्पियो बैक करते समय खंदक में जा गिरी। हादसे में पूर्व प्रधान समेत चार लोग चुटहिल हो गए। घायलों की नजदीक के अस्पताल में इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। सदस्य गाड़ी बैक कराने के लिए पहले ही उतर चुके थे।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहेटा निवासी रण विजय निषाद जोकि परासन क्षेत्र से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य है। शुक्रवार को वह अपने चार साथियाें पूर्व प्रधान सुनहेटा राममिलन राजपूत, दिनेश राजपूत, अतुल निषाद, निखिल वर्मा के साथ परासन के डेरा कुइयाझोर व अलमोरी डेरा शादी समारोह में गए थे। देर रात गोहांड के पास इटैलिया जा रहे थे। इस दौरान रणविजय साईं मन्दिर से कुछ दूरी पर किसी काम के लिए गाड़ी से उतर गए। जबकि शेष गाड़ी में ही बैठे रहे चालक ने जैसे ही गाड़ी बैक की तो खंदक में चली गई। गाड़ी पर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आननफानन में आसपास के लोगों ने फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। तब तक आटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed