{"_id":"616ec09e6078474cd378c7bb","slug":"village-hospital-dm-railly-poster-orai-news-knp659015532","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण में सबका सहयोग जरूरी-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण में सबका सहयोग जरूरी-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के शुभारंभ पर मंगलवार को जागरुकता रैली निकाली गई। डीएम प्रियंका निरंजन ने जिला अस्पताल परिसर से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होकर जिला अस्पताल में आकर समाप्त हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक महीने तक चलेगा। संबंधित विभाग अपने दायित्व पूरी गंभीरता से निभाएं।
पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने साफ सफाई पर जोर देते हुए कहा कि कचरा निस्तारण में सभी लोग सहयोग करें। डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि पूरे माह विद्यालय स्तर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह का विधिवत शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 17 नवंबर तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग, नगर निकाय विभाग, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, बाल विकास विभाग आदि को सहयोगी विभाग के रुप में शामिल किया गया है।
एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी ने बताया कि अभियान में 1250 टीमें लगाई गई है। हर टीम को एक दिन में 20 घरों में जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना है। हर टीम हर आठवें घर में जागरुकता संबंधी पोस्टर भी लगाएगी। प्रत्येक टीम को 200 घरों का सर्वे अनिवार्य होगा। टीमें घर- घर जाकर बुखार, कोविड, टीबी, कुपोषण के शिकार रोगियों के बारे में जानकारी कर विभाग को अवगत कराएगी। इस दौरान सीएमएस डॉ अवनीश बनौधा,डीटीओ डाण् सुग्रीवबाबू,डीएमओ डॉ जीएस स्वर्णकार, सीडीपीओ विमलेश आर्या आदि मौजूद रहे।