फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,police,labour,wife

मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
village,home,police,labour,wife
उरई। शहर के उमरार खेड़ा में एक मजदूर घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि मजदूर को कई दिन से कम नहीं मिल रहा था। इससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मजदूर के परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैलिया थानाक्षेत्र के पिंपरी गांव निवासी मोनू उर्फ धीरेंद्र जाटव (30) मजदूरी करता था। वह करीब एक माह से शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरार खेड़ा निवासी जसवंत सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। रविवार दोपहर मोनू ने घर में ही कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक के सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मजदूर के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोनू को कई दिनों ने काम नहीं मिल रहा था। इससे वह परेशान था। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी किरण बच्चों को लेकर सुराल चली गई थी। तब से वह घर में अकेले रह रहा था। मोनू की मौत से पत्नी किरण और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस का कहना है कि मोनू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed