{"_id":"6283e64c28bf000071725f69","slug":"village-home-police-jail-arrest-orai-news-knp6973472102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा काटने वाले को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा काटने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवलपुरा मगरौल के सार्वजनिक स्थान में पुराने विवाद को लेकर दबंग के हंगामा करने पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। बता दें कि गांव में छेड़खानी के विवाद में दबंगों ने एकराय होकर दलितों पर हमला कर दिया था। पीड़िता ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें चार लोग गिरफ्तार हो चुके है। इस घटना को लेकर आरोपी हरीशंकर निवासी ग्राम ककहरा थाना चुर्खी हाल मुकाम ग्राम नवलपुरा ने मंगलवार को मुकदमे की वादिया के घर के पास हंगामा किया। शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हरीशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)
------------------
अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को निकाला
रामपुरा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका निकाह 21 नवंबर 2021 को मुराद निवासी ग्राम ईगुई के साथ हुआ था। शादी में पिता ने चार लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने 15 मई को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कमलेश कुमार का कहना है कि महिला ने थाने में तहरीर दी है। जांच के बाद ससुरालियों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)