फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,police,FIR,woman

आठ वर्षीय मासूम के साथ छेडख़ानी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,home,police,FIR,woman
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक जुलाई को एक बुजुर्ग ने आठ वर्षीय मासूम को अपने कमरे पर ले जाकर छेड़खानी की। बच्ची ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी थी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि रामसनेही निवासी किरवाहा रामपुरा थाना कुठौंद ने उसकी आठ वर्षीय पुत्री को खेलते समय बीस रुपये देने का लालच देकर अपने साथ अपने कमरे में ले गया। इसके बाद अश्लील हरकतें कर छेड़खानी की। बच्ची के रोने चीखने पर आरोपी ने दरवाजा खोलकर उसे भगा दिया। उसने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुुरू कर दी थी। रविवार की सुबह दस बजे पुलिस ने आरोपी वृद्ध रासनेही को किरवाहा गांव के आगे नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में उसके पास से 110 रुपये बरामद हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed