{"_id":"61350cd08ebc3ec9087fa3eb","slug":"village-home-police-fir-boy-orai-news-knp650379929","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े व्यापारी के घर से चोरो ने लाखो के जेवर नगदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े व्यापारी के घर से चोरो ने लाखो के जेवर नगदी की चोरी
विज्ञापन
चोरी की जानकारी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
रामपुरा। दिनदहाड़े चोरों ने व्यापारी के सूने घर को निशाना बनाकर लाखो रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ली। व्यापारी का परिवार जब घर पहुंचा। तो फैला सामान और बक्सा देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जेपी पाल का कहना है कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है। लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
नगर के मोहल्ला जवाहर नगर सर्राफा बाजार निवासी जनरल स्टोर व्यापारी मुकीम के सूने घर में रविवार की दोपहर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये, तीन जोड़ी झुमकी, तीन मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल समेत लगभग तीन लाख की चोरी कर ली। दिनदहाड़े हुई चोरी की भनक आसपास रहने वाले लोगों को भी नहीं हुई। घटना के समय व्यापारी की पत्नी, बच्चो समेत पड़ोस में ही अपने देवर मुस्तकीम के घर गई थी। जब वह लौटकर घर पहुंची। तो घर में टूटा पड़ा बक्सा व जेवरों के खाली डिब्बे बिखरे देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ----------
दुष्कर्म का वांछित पकड़ा
उरई। गोहन थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में वांछित चल रहे किशोर निवासी गोरा भूपका गोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (संवाद)