फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,temple,river,hanuman

दिन भर गूंजा श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में

Wed, 15 Sep 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
village,former,temple,river,hanuman
सिरसा कलार में बच्चों को भंडारा खिलाते भक्त - फोटो : ORAI
उरई। बुढ़वा मंगल पर नगर व क्षेत्र में जगह-जगह श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ आयोजन चला। पाठ के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूरा नगर हनुमानजी की भक्ति में सराबोर दिखा। उधर, हनुमान मंदिरों में सुबह से देर रात तक जय हनुमान ज्ञान सागर का उद्घोष गुंजायमान हुआ।
विज्ञापन

सिरसाकलार संवाद के अनुसार संकट मोचन मंदिर में दिनभर कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। मंदिर के महंत भरत मुनि ने बताया कि कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कीर्तन गायक रामसिया, बबलू सेंगर, आशीष यादव आदि ने कीर्तन गाए। जहटौली गांव में मानस पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भंडारा छका। वीरेश्वर हनुमान मंदिर के महंत बलदेवदास का कहना है कि कई वर्षों से ग्राम के सहयोग से बड़े मंगल पर भंडारा होता है।
विज्ञापन

कोटरा संवाद के अनुसार बेतवा नदी किनारे स्थित नक्की बाबा हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन के साथ दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में स्थानीय पहलवान राजा भैया यादव, महेंद्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर कुश्ती जीती। बुढ़वा मंगल पर तलैया वाले हनुमान मंदिर पर भव्य सजावट की गई। एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंडी बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर समिति के मानस अग्रवाल, चंद्रप्रकाश ने भगवान हनुमान मंदिर पर फूल माला से भव्य सजावट की और प्रसाद वितरण किया गया। रामपुरा संवाद के अनुसार नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर सुबह से भक्तों की आवाजाही लगी हुई हैं। कोरोना गाइडलाइन के चलते चंद दुकानें ही मंदिर परिसर में लगाई गई हैं। लोगों ने दर्शन कर दुकानों में खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मंदिरों में दर्शनों के लिए दिन भर रही भीड़
कोंच। बुढ़वा मंगल पर यहां हनुमान मंदिरों में दर्शनार्थ भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने आंजनेय महावीर को चोला अर्पित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की। कोरोना को देखते हुए सरकार की कोविड गाइडलाइन के बीच पर्व मनाया गया।
बुढ़वा मंगल पर्व पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर अंजनीपुत्र, बजरंग बली, पवनसुत, मारुतिनंदन जैसे अलग अलग नामों से पूजे जाने वाले श्री हनुमान की पूजा अर्चना कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का जाप किया। उन्हें चोला चढ़ाकर जगत कल्याण की कामना की। नगर के प्राचीन दोहर मंदिर, गुदरिया हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, किष्किन्धा हनुमान मंदिर, भुंजरया हनुमान मंदिर, नझाई हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर आदि को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान रमेश दास, महेश विदुआ, हरिओम, शुभम शुक्ला, करुणानिधि आदि रहे। नदीगांव में भी रमन्ना सरकार मंदिर, गुफा वाले हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर्व पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
------
फोटो-17-जालौन में श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद
हनुमंत के श्रृंगार पर मोहित हुए भक्त
जालौन। नगर में स्थापित श्रीहनुमान जी के मंदिर बिरिया खेड़ा मंदिर, श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर, पतंगेश्वर मंदिर, इक्कीस फुटा हनुमानजी, संकट मोचन मंदिर, कोतवाली के सामने हनुमान मंदिरों में बुढ़वा मंगल पर विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर सिंदूर (चोला) चढ़ा कर एवं चना गुड़, पुआ, लड्डू, मिष्ठान व फल चढ़ाकर भगवान के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। घी एवं चमेली के तेल के साथ धूप बत्ती व अगरबत्ती से भगवान की आरती उतारी गई।

-------
भंडारा व कन्या भोज में भीड़ के साथ उमड़ी श्रृद्धा
कोंच। नगर पंचायत नदीगांव के हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ बुढ़वा मंगल पर्व मनाया गया। मंदिर प्रबंधनों और हनुमान भक्तों ने मारुतिनंदन का विशेष श्रृंगार कर पूजा की और सुंदरकांड, रामायण पाठ, कीर्तन आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से शाम तक हनुमान भक्तों का तांता मंदिरों में लगा रहा। पर कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। महेंद्र पुजारी, राघवेंद्र खमेरिया, अनिल, रवींद्र, मुकुल आदि ने कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed