{"_id":"60ccdd578ebc3e29df21a41f","slug":"village-former-sp-sector-majistrate-block-orai-news-knp63501136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव से बीस यूथ की सूची मांगी, मतदाता सूची में सहयोग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव से बीस यूथ की सूची मांगी, मतदाता सूची में सहयोग के निर्देश
-विधानसभा चुनाव की तैयारी बैठक में मौजूद सपाई।
- फोटो : ORAI
Link Copied
उरई। सपा की माधौगढ़, कुठौंद और नदीगांव क्षेत्र की बैठक जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर सेक्टर प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने सेक्टर प्रभारियों को वोटर लिस्ट और फार्म 6 प्रपत्र सौंपते हुए कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए सभी प्रपत्र गांव गांव जाकर बूथ प्रभारियों को सौंपे। उन्हें समय से एक जुलाई के पहले ही नये मतदाता बढ़ाने और पुराने मतदाताओं के संशोधन कराएं। गांव में बीस यूथ की सूची तैयार करके अपने ब्लॉक अध्यक्ष के पास भेजं। इसके बाद जातीय आंकड़े की सूची भी जल्द तैयार कर जिला कार्यालय में जमा कराए। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय अपील पर हर बूथ पर तीस नए वोट बढ़ाकर पार्टी को मजबूत करना है ताकि 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बन सके। अशोक राठौर ने कहा कि जहां पर छोटे-छोटे गांव मजरे है वहां जाकर वोटर लिस्ट चेक करें और लोगों को वोटर लिस्ट में संशोधन भी करें ताकि किसी को वोट डालने जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
इस दौरान भूरे सिंह यादव, समर सिंह चौहान, जैनुलाबदीन, महेश विश्वकर्मा, अतर सिंह राठौर रामानंद कुशवाहा, दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।