{"_id":"626c25ae410d9d25f6552f48","slug":"village-former-sp-sdm-electric-orai-news-knp694029037","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से गुस्साए सपाइयों ने बिजली विभाग में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से गुस्साए सपाइयों ने बिजली विभाग में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते युवा सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर समस्या का निदान करने की मांग की। कहा कि हर 15 मिनट में किए जा रहे हैं पावर कट को पूर्ण रुप से बंद हो। ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फुंकने से बचाया जा सके। बिजली सप्लाई का रोस्टर आम जनता के सामने रखा जाए।
सपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपखंड केंद्र में पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद कार्यालय गेट पर धरना दिया। कहा कि एक माह से सप्लाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में आम जनता बेहाल है। बिजली न मिलने से नगर में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। वर्तमान में नगर में बमुश्किल से चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही हैं। क्षेत्र के किसान भी बिजली और पानी ना मिलने से परेशान हैं।
धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम अंकुर कौशिक को ज्ञापन दिया। कहा कि बिजली की सप्लाई का निश्चित समय निर्धारित किया जाए। बिजली कटौती रात्रि में बंद हो जाए व सरकारी नलकूपों में आवश्यकता अनुसार बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। बिजली ना आने पर बस्तियों में पेयजल के लिए पानी के टैंकर पहुंचाया जाए। इस दौरान गुड्डू महाराज, अजीत सिंह, मंगल सिंह, नूतन सिंह, रामजी, शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------
फोटो 22-बेपटरी विद्युत व्यवस्था को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
बिजली की व्यवसथा ध्वस्त, कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
कोंच। भीषण गर्मी से बिजली कटौती से नाराज कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह को दिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ता जुटे। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रमजान और परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण रोजेदारों और छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पेयजल संकट भी गहराहै। इस दौरान श्रीनारायण दीक्षित, अनिल शुक्ला, अनिल पटेरिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय 21: बिजली समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग। संवाद
बिजली कटौती के विरोध में बागवान समाज भी
जालौन। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर लोगों में रोष है। बागवान समाज सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर ऊर्जा मंत्री को हटाने की मांग की है। समिति के मोहम्मद अशफाक, लईक शाह, गोल्डी अवस्थी, हरेंद्र सिंह, सगीर आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश सिंह को सौंपा। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। छोटे-छोटे काम-धंधे भी चौपट हो रहे हैं। (संवाद)
------------------
फोटो-23 जमीन से अलग बिजली का पोल। संवाद
जर्जर तार व पोल न बदलने से लोग परेशान
जालौन। नगर के मोहल्ला ओझा में एक वर्ष से टूटा पड़ा बिजली का पोल कई शिकायतों के बाद भी नहीं बदला गया है। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों व भाजपा नेता ने पोल बदले जाने तक विभाग के अधिकारियों को प्रवेश न करने की चेतावनी दी। भाजपा नेता आयुष श्रीवास्तव समेत मोहल्ले के ओझा निवासी मोनू, निखिल, कल्लू, अमन, छोटू, अनिल आदि ने बताया कि दशकों पहले बिजली का पोल लगा था, जो जर्जर है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। (संवाद)