फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,SP,mandi,pm

जिले में 337188 कार्ड धारकों को बाटे गए अन्न योजना के थाले

Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
village,former,SP,mandi,pm
साइकिल यात्रा निकालते सपाई - फोटो : ORAI
उरई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम जिले के सभी ब्लाकों में आयोजित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनाया गया। योजना के अन्तर्गत 05 किलो गेहूं, चावल प्रति व्यक्ति प्रतिमाह, 25 किलो भार क्षमता वाले थैलों में राशन का वितरण किया। सभी ब्लाकों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अन्न वितरण कराया गया। जिले में मुख्य कार्यक्रम गल्ला मण्डी कोंच में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

---
हर गरीब तक पहुंचे योजना का लाभ
उरई। अन्न वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम खासीस में राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह चौहान प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश की सरकार गरीबों के हित के लिए अनेक प्रकार की योजना चला रही है। इस कोरोना काल मे कोई भूखा न सोए, इसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों को नवंबर तक मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सही जानकारी कर उनका लाभ उठाए। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए हमेशा तैयार है। सभी पुलिस को अपना मित्र समझे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिवकांत ने कहा कि सरकार की मंशा हर गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। एनआरएलएम अधिकारी अशोक कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी एवं ग्राम प्रधान खासीस अनिल शिवहरे ने सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
विज्ञापन

--
आटा में हुआ अन्न वितरण कार्यक्रम
आटा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क अन्न वितरण किया गया। जिसमें गरीबों को अन्न का वितरण आटा पूर्व प्रधान सत्यनारायण वर्मा ने किया। उन्होंने कहा प्रधान मंत्री ने द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत लोगों एक झोला में गेहूं, चावल, दाल आदि पैक कर दिया गया। इसे पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इसी तरह अटरिया के प्रधान दीपू खटीक ने गरीबों को अन्न का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अन्न महोत्सव पर निशुल्क अन्न वितरण
सिरसा कलार। राशन की दुकान पर अन्न महोत्सव मनाया गया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह सेंगर ने किया। जिसमें जिसमे निशुल्क प्रति यूनिट 5 किलों राशन मिला। महोत्सव में ग्राम प्रधान दृगपाल भास्कर, इंस्पेक्टर अजय सिंह, लेखपाल कृष्णबाबू खरे कोटेदार जगराम शिवहरे, भाजपा नेता पिंटू चौहान मौजूद रहे।
--
दस हजार को राशन मिला
कालपी। अन्न महोत्सव के अवसर पर कालपी तहसील की 177 खाद्यान्न की दुकानों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरकारी खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया गया। झोलों में सरकारी गेहूं चावल पाकर कार्ड धारकों के चेहरे खिल उठे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सभी कोटेदारों के द्वारा अपनी अपनी सरकारी उचित दर की दुकानों में आकर्षक ढंग से सजावट की गई तथा कई जगहों पर टेलीविजन लगाकर उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों तथा संवाद का प्रसारण दिखाया गया। कोटेदार वीर सिंह की दुकान में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा बैकुंठी देवी की मौजूदगी में सरकारी खाद्यान्न का वितरण किया गया। कोटेदार संदीप पुरवार के कोटे की दुकान पर पंडित रमेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति में निशुल्क खाद्यान्न वितरण सरकार द्वारा दिए गए। झोलों में अंत्योदय कार्ड धारकों को कराया गया। ग्राम हिम्मतपुर में नवाब सिंह जादौन की मौजूदगी में सरकारी खाद्यान्न का वितरण किया गया, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में सरकारी खाद्यान्न को बांटा गया। पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कालपी तहसील में 55000 राशन कार्ड जिनमें से पहले दिन 10000 से अधिक कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। महोत्सव के अवसर पर माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार का संवाद लाइव टेलीकास्ट किया गया।
--
थैली में बंटा राशन, मनाया गया अन्न महोत्सव
उरई। अब राशन कार्डधारकों को कोटे की दुकान पर खाद्यान्न लेने के अपना थैला लेकर जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए थैला मुहैया करा लोगों को सहूलियत दी है। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में अन्न महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जेडीसी चेयरमैन उदय सिंह पिंडारी ने लाभार्थियों को झोले वितरण किए। 50 लोगों को सरकारी बैग में खाद्यान्न दिया गया।
उधर, माधौगढ़ में महक पैलेस के सभागार में सौ अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क अन्न बैग वितरण किया गया। अन्न वितरित के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि केंद्र व यूपी सरकार गरीब, असहाय, मजदूर, श्रमिकों को किसी न किसी योजना का लाभ दिया जा रहा है। ईओ अमित नायक ने कहा कि कस्बा के तीनों दुकानों के 96 अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क बैग वितरित किए गए है। पूर्ति अधिकारी कमल कुशवाहा ने कहा कि शेष कार्डधारकों को राशन बैग वितरित किए जाएंगे। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, नीलू गुप्ता, रामकुमार द्विवेदी, बलराम सिंह, चतुर सिंह, चतुर यादव, सतेंद्र सिंह, जय चतुर्वेदी, कौशल, बबली, आशा, सीमा, मीरा, कस्तूरी, रामकली आदि मौजूद रहीं।
वहीं जालौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्न महोत्सव मनाया। इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्ड धारकों लोगों को निशुल्क राशन का वितरण कराया गया। इस दौरान अभय सिंह राजावत,गिरीश गुप्ता, अनिल याज्ञिक, निशा माहेश्वरी, संजू खत्री, लक्ष्मीकांत शाक्य, आलोक भदौरिया, पुनीत मित्तल, प्रदीप सक्सेना, अभिनय सेंगर, रामू गुप्ता, ललित शुक्ला, डॉ. बृजेंद्र दुबे आदि रहे।

---
नोडल अधिकारी की मौजूदगी में हुआ अन्न वितरण
कोंच। नोडल अधिकारी धीरज साहू, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, विधायक मूलचन्द्र निरंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, मनोजभान वर्मा, एसडीएम अंकुर कौशिक की मौजूदगी में लाभार्थी राशनकार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मोदी और योगी के चित्र छपे थैलों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। वहीं नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 16 अगस्त तक चलने वाले अन्न महोत्सव के तहत सभी राशनकार्ड धारक संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर लें। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का लाइव टेलीकास्ट भी लोगों को सुनवाया गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, प्रभारी मंडी सचिव रवि कुमार, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed