फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,school,principal,woman

महिलाएं, बेटियां न हो परेशान पुलिस से करे शिकायत

Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
village,former,school,principal,woman
डकोर कोतवाली में मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को जानकारी देती महिला हेल्प डेस्क पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
उरई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-3 का शुभारंभ कार्यक्रम शनिवार को जिले के सभी थाना कोतवाली व स्कूल कालेजों में हुआ। इसमें महिलाओं व छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तृतीय चरण के शुभारंभ पर आटा स्थित बेनी माधव इंटर कॉलेज में अध्यापकों ने छात्राओं को जागरूक किया। बताया कि यदि छात्राएं घर या बाहर कहीं भी स्वयं को असुरक्षित महसूस करें तो पुलिस से शिकायत करें। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर अध्यापक क्रमांक शुक्ला, संतोष प्रभाकर, राजेंद्र सिंह, योगेश पांडे, आदि रहे। सिरसा कलार में मिशन शक्ति तृतीय चरण लाइव प्रसारण जनता इंटर कालेज में दिखाया गया। यहां महिला कांस्टेबिल सुनीता, प्रधानाचार्य मुवीन शेख, एसआई योगेश पाठक एसआई राजबहादुर मिश्रा, दीवान मान सिंह यादव आदि रहे। वहीं डकोर कोतवाली में महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए कोतवाल अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस व एंटी रोमियो की टीम विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों गांव व कस्बों में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रही है। महिला हेल्प डेस्क की रश्मि कुमारी ने हेल्प डेस्क, वीमेन पावर हेल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रुम, चाइल्ड लाइन आदि के नंबरों की जानकारी दी। विकास भवन में भी जिले की 75 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निंरजन, नरेंद्रपाल सिंह जादौन सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। उधर, कदौरा में मिशन शक्ति तृतीय अभियान के तहत कदौरा थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑनलाइन संबोधन को सुना। थानाध्यक्ष ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं 1090, 181, 112, 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव, कस्बे, मोहल्ले आदि में कोई परेशान करें या अभद्र भाषा बोले तो तत्काल सूचना दे। एंटी रोमियो टीम लगातार कस्बे सहित क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। इस मौके पर उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, बाबूलाल, प्रवीण तोमर, वंदना सहित महिलाएं व युवतियां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed