Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Outpost in-charge saves young woman about to jump from bridge

Jalaun News: पुल से कूदने जा रही युवती को चौकी इंचार्ज ने बचाया

Wed, 18 Nov 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge saves young woman about to jump from bridge
उरई। रात के अंधेरे में पुल से कूदने का प्रयास कर रही युवती को नियामतपुर चौकी इंचार्ज राम सजीवन वर्मा ने सूझबूझ और तत्परता से बचा लिया। बाद में युवती को समझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि चौकी इंचार्ज रात में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुल के पास एक युवती अकेली टहलती दिखाई दी। अनहोनी की आशंका पर वह रुककर उस पर नजर रखने लगे। इसी बीच युवती ने अचानक पुल से नीचे कूदने का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में युवती की पहचान कानपुर देहात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रजनी देवी के रूप में हुई। बताया गया कि वह घर से नाराज होकर यहां आ गई थी। चौकी इंचार्ज ने उसे समझाया और पानी पिलाने के बाद परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उसे अपनी गाड़ी से ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed