फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,sucide,FIR

अधेड़ किसान का शव संदिग्ध हालत में कुएं में पड़ा मिला

Sun, 31 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,sucide,FIR
उरई/कोंच। अधेड़ किसान का शव संदिग्ध हालत में गांव के बाहर बने कुएं में पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी राजीव निरंजन (45) का शव शनिवार की देर शाम गांव के बाहर बने स्कूल में बने सूखे कुएं में पड़ा मिला। लोगों ने जब शव पड़ा देखा। तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि गांव में ही एक त्रयोदशी कार्यक्रम था। इसमें राजीव शामिल होने के लिए गया था। देर शाम उसका शव कुएं में पड़ा मिलने की सूचना मिली। मृतक खेती किसानी का काम करने के साथ साथ ही अपना दल का कार्यकर्ता भी था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से पिता कैलाश नारायण, मां करुणलता, पत्नी लवली, बेटा आदित्य सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की बात कह रहे है। वहीं सीओ कोंच राहुल पांडे का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्मार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत सिर में चोट लगने के कारण बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed